डेस्क:
गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 5 सीटें जीत हासिल की है। वोट शेयर के आधार पर AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। अब पार्टी पूरे देश में अपने नाम और चुनाव चिह्न के साथ लड़ सकेगी। ऐसे में पार्टी से जुड़े लोगों का मनोबल काफी बढा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर एक खास पोस्टर लगा है। इसमें लिखा है- 'आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर सभी देशवासियों को बधाई। हालांकि उसके तीनों बड़े नेता को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इनमें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया और पाटीदार नेता अल्पेश कथीरिया शामिल हैं।

क्या है शर्त
किसी भी दल को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करने की जरूरत होती है।