logo

बाथरूम में गिरे AAP नेता सत्येंद्र जैन, आप बोली भाजपा मारना चाहती है 

AAP.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिर गये। आज गुरुवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामान्य कमजोरी की शिकायत पर उन्हें जेल के अस्पताल में निगरानी के लिए रखा गया था। बाथरूम में गिरने के बाद उनके पीठ, कंधा और बाएं पैर में चोट लगी है। इसके बाद उन्हें दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह तिहाड़ जेल के बाथरूम में बुधवार की रात फिसलकर गिर गये थे। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 31 मई 2022 को जैन को गिरफ्तार किया था। तब से तिहाड़ जेल में हैं। 


35 किलो कम हो गया है वजन 
गौरतलब है कि इससे पहले भी सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रीढ़ की समस्या को लेकर सोमवार को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी जांच की गयी थी। इधर आम आदमी पार्टी (आप) ने तीखी प्रतिक्रिया दी और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें मारना चाहती है। सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 26 मई को सुनवाई करेगा। इससे पहले शीर्ष कोर्ट ने 18 मई को जैन की याचिका पर ईडी से जवाब मांगा था। इधर सत्येंद्र जैन के वकील अभिषेक सिंघवी ने पिछले सप्ताह अदालत को बताया था कि पूर्व मंत्री का वजन 35 किलोग्राम कम हुआ है, वह हड्डियों का ढांचा बन गए हैं और वह कई बीमारियोंसे भी जूझ रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT