logo

गुजरात : AAP को बड़ा झटका, कल BJP में शामिल होंगे नए विधायक भूपत गांडुभाई भयाणी

bhupat.jpg

डेस्क:
गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के नतीजे 8 दिसंबर को सामने आए। यहां BJP ने प्रचंड जीत हासिल की। नया रिकॉर्ड बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी इस चुनाव में अपना खाता खोलने में कामयाबी हासिल की। यहां 5 सीट हासिल करने के बाद पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी बनने का गौरव हासिल किया है। लेकिन शायद इनकी खुशी को किसी की नजर लग गई। जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट से AAP के उम्मीदवार भूपत गांडुभाई भयाणी (Bhupat Gandubhai Bhayani) ने जीत हासिल की थी। अब इन्होंने ऐसा ऐलान कर दिया है जिससे पूरा आप पार्टी सदमे में है। क्योंकि,महज दो दिन बाद ही AAP के विधायक अब पार्टी छोड़ने वाले हैं। दरअसल, भूपत गांडुभाई ने बीजेपी पार्टी ज्वाइन (To join BJP) करने का निर्णय लिया है। कल दोपहर 2 बजे गांधीनगर के बीजेपी कार्यालय में वे पार्टी में शामिल होंगे।


चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर हुए थे AAP में शामिल 
आम आदमी पार्टी के विधायक बने भूपत भयानी का विसावदर सीट पर काफी अच्छी पकड़ है। क्षेत्र में उन्हें दबंग नेता के तौर में मशहूर हैं। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर वे AAP में शामिल हो गए थे। इस सीट से भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए हर्षद रिबाडिया को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने करशन वडोदरिया मैदान में थे। भूपत का सीधा मुकाबला हर्षद रिबाडिया से था, जिसमें भूपत ने 6904 वोटों से उन्हें हराया। भूपत को 65675 वोट और हर्षद को 58771 वोट मिले हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीूदवार करशनभाई रहे, जिन्हेंय 16781 वोट मिले हैं।

दो चरणों में हुआ चुनाव
गुजरात विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में हुए। पहले चरण की वोटिंग 1 और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को हुई। नतीजे 8 दिसंबर को आए। जिसमें भाजपा ने 156, कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं आम आदमी पार्टी सिर्फ 5 सीटे ही जीत सकी।