logo

अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में 7 दिसंबर से होगा शुरू, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

EKLAVYA.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक आज दिल्ली में हुई। तय किया गया कि विद्यार्थी परिषद का 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन सात दिसंबर से दस दिसंबर तक दिल्ली के बुराड़ी में होगा। मौके पर विद्यार्थी परिषद के पिछले महीनों के क्रियाकलापों पर चर्चा हुई। इसमें अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजशरण शाही औऱ राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व पद्भनाभ आचार्य और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व रंगा हरि को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। 

75 साल की यात्रा का होगा लेखा-जोखा 

अधिवेशन का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रहेंगे। इसमें अभाविप के 75 वर्षों की यात्रा का भव्य तथा विविधतापूर्ण चित्रण किया जाने वाला है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्यार्थी दिल्ली पहुंचने लगे है। अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाही ने कहा कि शिक्षा ज्ञान का केंद्र बने, इसके लिए प्रयास करने होंगे। युवाओं को उद्यमशीलता की दिशा में आगे बढ़ना होगा। भारतीय मूल्यों पर आगे बढ़ते हुए युवा बेहतर कार्य कर रहे हैं। अभाविप का कार्य देश के सभी शिक्षण संस्थानों में बढ़ा है।

अभाविप के आंदोलनों पर चर्चा 

वहीं, अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि आज अभाविप के केंद्रीय कार्यसमिति बैठक में अलग-अलग राज्यों में शिक्षा और युवाओं के विषयों पर हुए अभाविप के आंदोलनों पर चर्चा हुई। अभाविप ने तेलंगाना और राजस्थान में युवाओं तथा महिलाओं पर हुए अत्याचार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।  अभाविप युवाओं के विषयों पर लगातार परिवर्तनकारी काम कर रही है।