logo

ABVP की दो-दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक की पुडुचेरी में हुई शुरुआत

ABVP4.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की दो दिवसीय बैठक आज पुडुचेरी में शुरू हुई। इसका शुभारंभ ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल और राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। बैठक में देशभर के सभी राज्यों से प्रमुख ABVP कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। बैठक में विद्यार्थी परिषद द्वारा देशभर में किये गये विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी दी गयी। ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही ने कहा कि पुडुचेरी की पावन भूमि  अरविंद के क्रांतिकारी से योगी के रूप परिवर्तन की साक्षी है। प्रभु राम समरसता की गारंटी तथा सुशासन के प्रतीक है, मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जन्मभूमि पर विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से एक नई ऊर्जा का संचार पूरे देश में हुआ है। 


'परिसर चलो अभियान' पर बोले 


शाही ने कहा कि भारत को नकारने वाली शक्तियां वर्तमान में अप्रासंगिक हो गई हैं। शिक्षण संस्थानों की कक्षाओं में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति चिंताजनक है, कक्षाओं का अव्यवस्थित होना भारत के भविष्य के लिए चिंताजनक है। विद्यार्थी परिषद 'परिसर चलो अभियान' के माध्यम से छात्रा-छात्रों को जागरूक कर रही है, विद्यार्थियों की कक्षाओं में उपस्थिति बढ़े, इसलिए शीघ्रता से प्रयास होने चाहिए। कहा कि इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार को पहल करने की जरूरत है। 


पेपर लीक मामले का जिक्र किया 
ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, शिक्षा क्षेत्र की आवश्यकताओं को रेखांकित करने वाली है। आज शिक्षा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शीघ्रता से कार्य करने की आवश्यकता है। ताकि शीघ्रता से आ रही चुनौतियों से निपटा जा सके। हाल ही में उड़ीसा, उत्तर प्रदेश तथा झारखंड सहित कई राज्यों में हुई पेपर लीक की घटनाओं ने युवाशक्ति के मन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।


 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn