द फॉलोअप डेस्क
आचार्य पति अपनी पत्नी पर दोस्तों से संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। साथ ही संतान प्राप्ति के लिए पत्नी से हवन करवाता था। इस मामले में पत्नी ने बताया है कि पति खुद संबंध बनाने के बजाय अपने दोस्तों को बेडरूम में लेकर आता था। सभी मिलकर उसके साथ अश्लील व्यवहार करते थे। हैरत में डालने वाला ये वाकया उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पेश आया है। मामला तब और संगीन हो गया जब पता चला पति वृंदावन में कथावाचक है और आचार्य भी है। पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बात नहीं मानने पर पति ने कई बार उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की।

शादी के बाद से करने लगा मारपीट
आचार्य कथावचक पर आरोप लगाते हुए पत्नी ने आगे पुलिस को बताया कि उसकी शादी 22 अप्रैल 2022 को हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद तक वो खुश थी। लेकिन इसके बाद आचार्य पति उसके साथ मारपीट करने लगा। उसके साथ संबंध बनाने से परहेज करने लगा। मामला यहीं तक नहीं रुका, कुछ महीने बीत जाने के बाद पति दोस्तों को घर बुलाने लगा और सभी को बेडरूम में बैठने के लिए जगह देता। पत्नी को वहां बुलाता फिर सभी उसके साथ अश्लील मजाक करते। कई बार पति ने पत्नी को दोस्तों से संबंध बनाने के लिए कहा।

दहेज के लिए मारपीट का आऱोप
इस बीच पति को संतान इच्छा होने लगी। इसके बाद भी वो दोस्तों से ही संबंध बनाने के लिए पत्नी पर दबाव डालने लगा। साथ ही पत्नी के हाथों से संतान प्राप्ति के लिए हवन कराता और मंत्रों का जाप करने के लिए कहता। लेकिन पत्नी हमेशा उसकी बातों को मानने से इनकार करती रही। कई बार कथावाचक आचार्य पति ने उस पर दहेज के लिए भी दबाव डाला। पत्नी ने शक जाहिर की है कि उसका पति नपुशंक हो सकता है।
हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -