logo

अमीरों की लिस्ट में 15 नंबर पर लुढ़के अडाणी, अंबानी फिर बने भारत के सबसे अमीर शख्स

1248.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अडाणी की संपत्ति में गिरावट का दौर लगातार जारी है। इस कारण कभी मुकेश अंबानी को पछाड़ कर एशिया के सबसे अमीर आदमी बनने वाले अडाणी फिर शोहरत की जंग में अंबानी से हार गए हैं। मतलब हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अडाणी के साम्राज्य में लगी आग बुझने का नाम ही नहीं ले रही है। मंगलवार को ही अडाणी Top-10 Billionaires की लिस्ट से बाहर हुए थे। वहीं, बुधवार को उनके नेटवर्थ में एक बार फिर बड़ी गिरावट आई और वे अरबपतियों की लिस्ट में खिसककर सीधे 15वें नंबर पर पहुंच गए। उनकी जगह पर मुकेश अंबानी 83.7 अरब डॉलर के साथ दुनिया के नौंवे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

बजट के दिन भी अडाणी के शेयरों का रहा बुरा हाल
बुधवार को देश का आम बजट पेश हुआ। मगर Budget Day पर भी शेयर बाजार में कारोबार के दौरान गौतम अडाणी की कंपनियों के शेयरों का हाल बुरा रहा। आजतक चैनल की रिपोर्ट के अनुसार Adani Enterprises Ltd के शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। कंपनी के स्टॉक 26.70% या 794.15 रुपये की गिरावट के साथ 2,179.75 रुपए के स्तर पर बंद हुए हैं। वहीं, Adani Ports के शेयर 17.73 फीसदी या 108.65 रुपये फिसलकर 504 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी की अन्य शेयरों की बात करें तो Adani Total Gas के स्टॉक में 10 फीसदी या 210 रुपये की गिरावट आई है। Adani Green Energy Ltd के शेयर 5.19 फीसदी टूटकर 1,160.40 रुपए और Adani Wilmar के शेयर 5 फीसदी गिरावट लेकर 443.15 रुपए पर बंद हुए हैं। इसके अलावा Adani Power स्टॉक 4.98 फीसदी से गिरकर 212.65 रुपए पर बंद हुए हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT