डेस्क:
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार देर रात जेई मेन जनवरी सत्र का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। फिलहाल 24 जनवरी को होनी वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया है। स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि 24,25,29,30 और 31 जनवरी को पेपर-1 यानि बीइ-बीटेक की परीक्षा होगी। वहीं 28 जनवरी को दूसरी पाली में बी-आर्क और बी-प्लानिंग की परीक्षा होगी। वहीं 25 जनवरी को होने वाली परीक्षा एडमिट कार्ड रविवार यानी आज जारी किया जाएगा। रांची में एसआरएस पार्क टाटीसिलवे और आरटीसी इंजीनियरिंग कॉलेज ओरमांझी में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
ये भी पढ़ें:-Job Update : 12वीं पास छात्रों को HCL में मिलेगी नौकरी, 2.20 लाख तक सलैरी

इन आसान का फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
इन चीजों को जरूर करें चेक
जेईई मेन 2023 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट से जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित विवरणों की जांच जरूर कर लें -
• परीक्षा तिथि
• परीक्षा केंद्र
• परीक्षा का समय
• परीक्षा पारी
• उम्मीदवार का फोटो
• उम्मीदवार के हस्ताक्षर
• परीक्षा के दिन के लिए निर्देश

जेईई मेन परीक्षा की तारीख
जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी 2023 को होगी. जबकि 1, 2 और 3 फरवरी 2023 को आरक्षित रखा गया है. वहीं, सेशन-2 की परीक्षाएं 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल 2023 को होंगी। जबकि रिजर्व्ड एग्जाम 13 से 15 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। एग्जाम दो शिफ्ट में- सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 06 बजे तक चलेगा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT