logo

ADR ने चुनाव लड़ रहे 10 अरबपतियों की लिस्ट जारी कर दी, कांग्रेस के नकुलनाथ और AIADMK के अशोक सबसे अमीर

मदलु011.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

ADR ने लोकसभा चुनाव लड़ रहे 10 अरबपतियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके अनुसार कांग्रेस के नकुलनाथ और AIADMK के अशोक सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। बता दें कि देश में लोकसभा के लिए पहले चरण का मतदान इस महीने 19 अप्रैल को होगा। इस चरण में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों ने अपनी संपति की घोषणा चुनाव आयोग के समक्ष भी कर दी है। टॉप के 10 प्रत्याशियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम का नाम भी शामिल है। वहीं, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी ADR की ओर से टॉप 10 अमीर प्रत्याशियों की एक लिस्ट अलग से जारी की गयी है। इस लिस्ट के अनुसार प्रत्याशियों की संपति इस प्रकार है। 

1-    कांग्रेस के प्रत्याशी नकुलनाथ मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से मैदान में हैं। उनके पास कुल 716 करोड़ रुपए से अधिक की घोषित संपति है।  

2-    AIADMK के अशोक कुमार तमिलनाडु की इरोड सीट से प्रत्याशी हैं। उनकी कुल घोषित संपति छह करोड़ 662 करोड़ रुपए से ज्यादा है। 

3-    बीजेपी प्रत्याशी देवनाथन यादव टी तमिलनाडु के शिवगंगा से उम्मीदवार हैं। उनके पास 304 करोड़ रुपए से अधिक की घोषित संपति है।  

4-    बीजेपी की प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र उम्मीदवार हैं। इनके पास 206 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपति है। 

5-    बसपा की ओर से माजिद अली यूपी के सहारनपुर से उम्मीदवार हैं। इनकी कुल घोषित संपति 159 करोड़ रुपए से अधिक है।  

6-    बीजेपी प्रत्याशी एसी शनमुगम तमिलनाडु के वेल्लोर से उम्मीवार हैं। उनकी कुल घोषित संपति 152 करोड़ रुपए से अधिक है। 


7-    AIDMK के जयप्रकाश वी तमिलनाडु के कृष्णागिरी निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार हैं। इनके पास 135 करोड़ रुपए से अधिक की घोषित संपति है।   


8-    कांग्रेस के उम्मीदवार विन्सेंट एच पाला  नॉर्थ ईस्ट के मेघालय में शिलॉन्ग (एसटी) सीट से     चुनाव लड़ेंगे। इनकी कुल संपति 125 करोड़ से अधिक है। 


9-    ज्योति मिर्धा बीजेपी की उम्मीवार हैं। वे राजस्थान के नागौर से चुनावी मैदान में हैं। उनकी कुल घोषित संपति 102 करोड़ रुपए से अधिक है।  


10-    कार्ति पी चिदंबरम तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनकी कुल घोषत संपति 96 करोड़ रुपए से अधिक है। 


 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - ADRRICHESTCANDIDATEELECTION