logo

सियासी तपिश के बीच प्रदेश प्रभारी मीर, राजेश ठाकुर व आलमगीर दिल्ली की बैठक में तलब, ये है कारण   

CONG.jpeg

रांची/नयी दिल्ली 

झारखंड में सियासी गहमा-गहमी के बीच आज कांग्रेस के 3 वरिष्ठ नेताओं को रांची से दिल्ली तलब किया गया। ये 3 नेता हैं, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री आलमगीर आलम। इन नेताओं ने दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की एक अहम बैठक में हिस्सा लिया। बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में की गयी।  बैठक में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 और राहुल गांधी द्वारा आगामी 14 जनवरी 2024 से मणिपुर से शुरू होने वाली भारत जोड़ा न्याय यात्रा पर विचार विमर्श किया गया।

मणिपुर से शुरू होगी न्याय यात्रा 

इस बाबत प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव राकेश सिन्हा ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, असम, अरूणांचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल, और बिहार होते हुए झारखंड पहुंचेगी। इस दौरान राहुल गांधी झारखंड में 804 किमी का सफर करेंगे। उनकी यात्रा राज्य  के 13 जिलों से होकर गुरजेगी। इन 13 जिलों की लिस्टिंग कर ली गयी है। साथ ही राहुल गांधी के  रूट और उनकी सुरक्षा व्यवस्था लेकर भी विमर्श किया गया। यात्रा के दौरान वे कहां-कहां रात्रि विश्राम करेंगे, इस बाबत भी विचार किया गय़ा। 


झारखंड में 8 दिन रहेंगे राहुल गांधी 
बता दें कि संकल्प यात्रा के दौरान राहुल गांधी झारखंड में आठ दिन रहेंगे। बताया कि यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों में सामाजिक न्याय और जनता के मूल सवालों को उठायेगी। इसमें महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की दयनीय स्थिति, जातिगत जनगणना आदि जैसे मसलों पर व्यापक जनमत तैयार किया जायेगा।