logo

अमित शाह की बड़ी बहन का मुंबई में निधन, गृहमंत्री ने रद्द किये सभी कार्यक्रम 

amit_shah13.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की बड़ी बहन का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। इसे लेकर शाह ने अपने 2 दिन के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। बता दें कि शाह की बड़ी बहन लंबे समय से बीमार थीं और उनकी उम्र 60 साल थी। इस खबर की तस्दीक करते हुए बीजेपी के एक सीनियर पदाधिकारी ने कहा है कि शाही की बड़ी बहन राजेश्ररीबेन (Rajeshwariben) का मुंबई के अस्पताल में निधन हुआ है। राजेश्वरीबेन ने सोमवार को अहले सुबह अंतिम सांस ली। उस समय परिवार के कई सदस्य उनके साथ थे। 

गांधीनगर में होगा अंतिम संस्कार 

मिली खबरों में बताया गया है राजेश्वरीबेन के शव को गुजरात, गांधीनगर लाया गया है। अंतिम संस्कार कब होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गयी है। बता दें कि शाह का लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर है। एक और खबर के मुताबिक शाह की बहन का अंतिम संस्कार गांधीनगर के थलतेज घाट पर किया जायेगा। बहन की निधन के समय शाह एक मकर संक्राति उत्सव में भाग लेने के लिए अहमदाबाद में थे। इसके बाद उनको बनासकांठा और गांधीनगर में कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। बहन के निधन के बाद शाह ने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं।