डेस्क:
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) शनिवार से 2 दिन के गुजरात दौरे पर हैं। आज मकर संक्रांति के अवसर पर गृह मंत्री अपने परिवार के साथ जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Temple) पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना के बाद साबरमती रिवरफ्रंट पर हो रहे काइट फेस्टिवल में कार्यकर्ताओं के साथ जमकर पतंगें भी उड़ाईं। पतंगबाजी के अलावा वे आज अहमदाबाद के कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

पत्नी भी आई नजर
बता दें कि अमित शाह हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाते है। इस साल भी उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर पतंगबाजी का लुप्त उठाया। अमित शाह को पेच लड़ाते और जमकर पतंगबाजी करते देखा गया। इस दौरान उनकी पत्नी भी नजर आईं जो उनका साथ मांझा की चरखी पकड़े दे रही थीं। वहां मौजूद सभी लोगों ने गृहमंत्री को पतंगबाजी करते देख इसका लुत्फ उठाया।
#WATCH गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के वेजलपुर में आयोजित पतंग महोत्सव में शामिल हुए। pic.twitter.com/e3zU1eYvYg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2023