logo

Amul Price Hike : अमूल ने फिर बढ़ाया दूध का दाम, 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई कीमत

amul3.jpg

डेस्क:
त्योहारों वाले सीजन में अमूल (Amul) ने एक बार फिर लोगों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने दूध की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर का इजाफा (Milk prices hiked by Rs 2 per liter) किया है। नई कीमतें लागू होने के बाद अब अमूल दूध 63 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। इससे पहले अमूल ने 17 अगस्त को दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए थे। वहीं 28 फरवरी को भी कंपनी ने 2 रुपए प्रति लीटर दाम बढ़ाया था।

61 रुपये से बढ़कर 63 रुपये प्रति लीटर दूध
आज हुई कीमतों में बढ़त अप्रत्याशित रही हैं। सुबह लोगों को बढ़ी हुई दरों पर दूध मिला है। हालांकि गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। फिलहाल बाजार में फुल क्रीम दूध 2 रुपये महंगा हो गया है और नई दरें 61 रुपये से बढ़कर 63 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं। इससे पहले अगस्त में अमूल और मदरडेयरी ने दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई थीं। वहीं मार्च में भी दूध के दाम बढ़ा दिए गए थे। पिछले दोनो बार फेडरेशन ने कहा था कि किसानों की दूध उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है जिससे उनकी आय घटी है। किसानों को राहत देने के लिए ही दूध के दामों में बढ़त की गई है।