logo

दशकों तक सुपर स्टार रहे देव आनंद के जुहू स्थित बंगला को रियल स्टेट कंपनी ने 400 करोड़ में खरीदा

devanand.jpeg

मुंबई 
दशकों तक सुपर स्टार रहे देव आनंद का जुहू का बंगला एक रियल स्टेट कंपनी ने खरीद लिया है। खरीद-बिक्री की कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। मिली खबर के मुताबिक देव आनंद का यह बंगला लगभग 400 करोड़ में बेचा गया है। बता दें कि देव आनंद का ये बंगला जुहू के प्राइम लोकेशन पर था। किसी जमाने में इसे सुपर स्टार ने बड़े प्यार से सजाया था। इस बंगले के आसपास माधुरी दीक्षित, डिंपल कपाड़िया जैसे बॉलीवुड स्टार की रिहाइश है। इस बंगले को देव आनंद ने 1950 में खऱीदा था। अपने जीवन के स्वर्णिम काल उन्होंने इसी बंगले में बिताये थे। खबर के मुताबिक इस जगह पर 22 मंजिली इमारत बनायी जायेगा, जिसमें रिहाइश के साथ व्यवसायिक दफ्तर भी खुलेंगे। 

इसे भी पढ़ें- कुड़मी समाज ने रेल रोको आंदोलन लिया वापस, ट्रेनों को फिर से किया गया बहाल