द फॉलोअप डेस्क
पांच राज्यों में जारी चुनाव परिणाम के बाद पीएम मोदी ने दिल्ली से अपने संबोधन में कहा कि अंग-बंग और कलिंग भारतीय समृद्धि के स्तंभ थे, हम इनके पुराने गौरव को लौटायेंगे। उन्होंने कहा, इन राज्यों में चुनाव और उसके नतीजों की राजनीतिक विश्लेषक अपने तरीके से समीक्षा कर रहे हैं लेकिन इसकी एक और अहम बात है इसकी टाइमिंग। आपने देखा कि जब इन राज्यों में जनता वोट डाल रही थी, तब विश्व में क्या कुछ नहीं चल रहा था। जगह-जगह युद्ध के सायरन बजे। वैश्विक अर्थव्यवस्था संकट में थी, तब जनता स्थिरता के लिए वोट करने में लगा था। पश्चिमी एशिया में जारी संकट का पूरे विश्व पर बुरा असर पड़ा है, लेकिन भारत पूरे सामर्थ्य से संकट का सामना कर रहा है। चुनाव परिणाम ने भी दिखाया कि भारत इस चुनौती में भी एकजुट और एकमत है। एक लक्ष्य से संकल्पित है। वह लक्ष्य है विकसित भारत।

भारत के संकल्प की सिद्धि में पूर्वोदय का बहुत बड़ा महत्व
पीएम मोदी ने कहा, विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में पूर्वोदय का बहुत बड़ा महत्व है। जब भारत समृद्ध था, आज भी राजनीतिक सांस्कृतिक समृद्धि के चरम पर था। इसके तीन मजबूत स्तंभ थे। अंग यानी बिहार, बंग यानी बिहार और कलिंग यानी ओडिशा। कलिंग उस समय हिंद महासागार के समुद्री व्यापार का एकछत्र सम्राट था। पूरे एशिया तक भारत का उत्पाद जाता था। अंग, सूत, रेशम और अन्य व्यापार के अलावा विक्रमशिला और नालंदा जैसे शैक्षणिक संस्थान का हब था। बंग से भारत के सांस्कृतिक आत्मा की आवाज उठती थी। गुलामी के कालखंड में जब भारत की समृद्धि के स्तंभ कमजोर हुआ, भारत का सामर्थ्य क्षीण होता गया। विकसित भारत के लिए इन तीनों स्तंभों का फिर से मजबूत होना बहुत जरूरी है। बहुत गर्व है कि अंग, बंग और कलिंग ने इस महाअभियान केलिए भाजपा को चुन लिया है। एनडीए पर भरोसा किया है।
