logo

दिल्ली : राजनाथ सिंह के साथ अहमदाबाद के लिए रवाना हुए अर्जुन मुंडा, बैठक में होंगे शामिल

arjun_munda5.jpg

डेस्क:
गुजरात में BJP की शानदार जीत हुई है। गुजरात का मुख्यमंत्री (Next CM of Gujarat) कौन होगा ? भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसके लिए एक टीम गठित की है। इस टीम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) भी शामिल हैं। आज विशेष विमान से राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के साथ अर्जुन मुंडा अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। वहां अर्जुन मुंडा को विधायक दल का नेता चुनने वाली तीन सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के साथ अर्जुन मुंडा को भी केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। 


12 दिसंबर को सीएम लेंगे शपथ

 गुजरात की 182 विधानसभा सीट में से 156 सीट पर प्रचंड जीत हासिल हुई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने राजभवन को लिखित में सूचना देते हुए बताया है कि 12 दिसंबर को सीएम का शपथ ग्रहण होगा।