logo

बड़ी खबर : सिक्किम में आर्मी की ट्रक खाई में गिरी, 16 जवान की मौत

army.jpg

डेस्क:
नॉर्थ सिक्किम (Sikkim) में बड़ा हादसा हुआ है। यहां आर्मी की ट्रक खाई में गिर (army truck fell into the ditch) गया। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई है। जबकि 4 जख्मी हैं। आर्मी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि दुर्घटना तब हुई जब सेना का वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया। इसके बाद वह सीधे खाई में जा गिरा।