logo

दिल्ली : अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती आज, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

atal_bihari.jpg

डेस्क:
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की आज 98वीं जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उन्हें दिल्ली स्थित अटल स्मारक पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह (Amit shah), राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे। इससे पहले पीएम ने एक वीडियो  ट्वीट करते हुए लिखा कि अटल जी की जयंती पर उन्हें नमन। भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और दूरदृष्टि लाखों लोगों को प्रेरित करती है।


राष्ट्रपति ने पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा कि आज नई दिल्ली में अटल जी की समाधि 'सदैव अटल' पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

 अमित शाह ने भी किया ट्वीट
गृहमंत्री अमित शाह  ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 'सदैव अटल' स्मृति स्थल जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। अटल जी की देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण से हमें सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती रहेगी।


25 दिसंबर 1924 को हुआ था जन्म
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपोयी स्कूल में अध्यापक थे। उनकी शुरुआती शिक्षा ग्वालियर के सरस्वती शिशु मंदिर में फिर हुई थी। ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज, जो अब रानी लक्ष्मीबाई कॉलेज के नाम से जाना जाता है, से उन्होंने हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी में बीए, और कानपुर के डीएवी कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए की डिग्री प्राप्त की। बाद में वे कवि, लेखक और पत्रकारिता का भी काम भी बखूबी करते रहे।