logo

उपराष्ट्रपति चुनाव : INDIA गठबंधन से बी. सुदर्शन रेड्डी ने दाखिल किया नामांकन, दक्षिण बनाम दक्षिण में कौन मारेगा बाजी?

vp_elf.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए INDIA गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ विपक्ष के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। इनमें सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी (शरद पवार गुट) प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव समेत अन्य कई प्रमुख नेता शामिल थे।
गौरतलब है कि इससे पहले, 20 अगस्त को NDA गठबंधन के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने अपना नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, संसद में संख्या बल के लिहाज़ से विपक्ष कमजोर है, लेकिन इस बार उपराष्ट्रपति का चुनाव काफी दिलचस्प होने जा रहा है। खास बात यह है कि दोनों ही गठबंधनों ने दक्षिण भारत से अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जिससे यह मुकाबला दक्षिण बनाम दक्षिण बन गया है।
चुनाव आयोग के अनुसार, उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 9 सितंबर को होगा और परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। भारत में उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों द्वारा किया जाता है, जिसमें नामित सदस्यों को भी मतदान का अधिकार प्राप्त होता है। आज नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 25 अगस्त निर्धारित की गई है।

 

Tags - Vice President Election latest Vice president Election News B sudarshan Reddy news B Sudarshan Reddy news Latest Updates Vice President news Vide President Election latest updates latest updates in hindi latest updates in HindiM trending news C