logo

महाराष्ट्र : बाबा रामदेव का महिलाओं के कपड़ों पर विवादित बयान, कहा- “बिना कपड़ों के भी अच्छी दिखती हैं औरतें।”

baba_ramdev.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) अपने विवादित बयान को लेकर चर्चाओं में है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में उन्होंने महिलाओं के पहनावे पर एक टिप्पणी की है। जिसकी राजनीतिक और सामाजिक दोनों ओर से जमकर आलोचना की जा रही है। दरअसल, ठाणे में एक निशुल्क योग प्रशिक्षण कार्यक्रम (Free Yoga Training Program) के दौरान रामदेव ने महिलाओं के कपड़ों पर टिप्पणी करते हुए कहा “महिलाएं साड़ियों में अच्छी लगती हैं। वह सलवार सूट में भी अच्छे लगते हैं और मेरे विचार से अगर वह कुछ ना पहने तो बिना कपड़ों के भी अच्छी दिखती हैं।”बता दें कि इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद थीं।


जमकर हो रहे ट्रॉल
रामदेव के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। लोग रामदेव के उस घटना की याद दिला रहे हैं, जब दिल्ली में उन्होंने पुलिस से बचने के लिए सलवार और कुर्ता पहनकर मंच से भागने की कोशिश की थी। मोहित शुक्ला ने लिखा, ’’ रामदेव को शुरू से ही महिलाओं के कपड़े बेहद पसंद हैं, इसलिए वह सलवार कुर्ता पहनकर भागे थे और बिना कपड़ों के महिलाओं के अच्छी लगने का एक्सपिरिएंस उनका निजी होगा, इसलिए इसपर नो कमेंट।’’


क्यों कहीं बाबा रामदेव ने ऐसी बात
दरअसल, रामदेव द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए महिलाएं अपने योग के कपड़े और साड़ियां भी साथ लेकर आई थीं।  चूंकि बैठक प्रशिक्षण शिविर के तुरंत बाद शुरू हुई, इसलिए कई महिलाओं को कपड़े बदलने का समय नहीं मिला और उन्होंने अपने योग सूट में ही शिविर में हिस्सा लिया। इसे देखते हुए, रामदेव ने कहा कि अगर उनके पास साड़ियां पहनने का वक्त नहीं था तो कोई बात नहीं है। महिलाएं सभी ड्रेस में अच्छी लगती है और अग कपड़े न पहने तो और भी अच्छी लगती हैं।