logo

Viral Video : 'बड़ी मुश्किल है खोया मेरा दिल है'....गाने पर तेजस्वी ने झुमाया, देखें वीडियो

tejaswai_viral.jpg

डेस्क:
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) इन दिनों अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे है। तेजस्वी राजनीति के अलावे खेल में रुचि रखते हैं यह सभी को पता है लेकिन इन दिनों कला के क्षेत्र में भी उनकी प्रतिभा सभी को देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले किसी शादी समारोह में डांस करते उनका वीडियो वायरल हो गया था। अब उनका गाना गाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें तेजस्वी 'बड़ी मुश्किल है खोया मेरा दिल है....' और 'मैं कोई ऐसा गीत गाऊं...'गाना गा रहे हैं।  


पूरी मस्ती में दोनों के साथ ही सुर-लय में दिखे तेजस्वी
यह वीडियो औरंगाबाद सूर्य महोत्सव का है। तेजस्वी सफेद रंग के कुरते पर ब्लैक कलर की बंडी में थे। बड़ी बात यह कि तेजस्वी बॉलीवुड के जाने माने गायक अभिजित भट्टाचार्य के साथ सुर में सुर मिलते दिखे। गाना गाने के क्रम में उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन भी किया। गायकी के वक्त तेजस्वी और अभिजित का साथ राजद नेता व मंत्री आलोक मेहता ने भी दिया। उन्होंने भी 'तुम दिल की धड़कन में रहते हो...' गाना दोनों के साथ मिलकर गाया। पूरी मस्ती में दोनों के साथ ही सुर-लय और ताल मिलाते दिखे। जिसका विडियो खुद तेजस्वी ने शेयर किया है। 

खुद ट्वीट कर शेयर किया वीडियो
तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा कि औरंगाबाद जिले के देव में आयोजित सूर्य महोत्सव, 2023 के उद्घाटन के अवसर पर हिन्दी फिल्मों के सुप्रसिद्ध गायक अभिजीत भट्टाचार्य जी ने आखिरकार सुर में सुर मिलाने पर मजबूर कर ही दिया। 


डांस करते हुए भी वीडियो हुआ था वायरल
 कुछ दिन पहले आरजेडी के विधान पार्षद सुनील सिंह के बेटे की शादी की हल्दी समारोह में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मंत्री तेज प्रताप यादव भी पहुंचे हुए थे। इस दौरान समारोह में महिलाएं तेजस्वी और तेज प्रताप को पारंपरिक गालियां 'सूट-बूट पहिने से केहू हीरो ना होला ऐ तेजस्वी' गाती दिखी थी। मंच पर तेजस्वी यादव डांस करते भी दिखे थे। डांस करते उनका वीडियो वायरल हो गया था। इस वीडियो को काफी लोकप्रियता मिली थी। बता दें कि तेजस्वी यादव अपने करियर की शुरुआत क्रिकेट से की थी। तेजस्वी यादव रणजी मैच और टी-20 खेल चुके हैं। इसके बाद तेजस्वी ने राजनीति का दामन थाम लिया।