बहराइच/उ.प्र.
बहराइच में नदी में हाथ-पैर धोने गए एक बच्चे को मगरमच्छ ने बनाया अपना शिकार। कुछ ही मिनटों में उसके पिता और दादा के सामने मगरमच्छ ने बच्चे को निगल लिया। बच्चे की उम्र 12 वर्ष बतायी जा रही है। घटना बौंडी थाना क्षेत्र के टिकुरी गांव की है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
VIDEO :
⚠️ Trigger Warning: Sensitive Video ⚠️
— Firoz Naik Mirza (@MrFirozKhan) July 17, 2026
उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले में एक मगरमच्छ ने 12 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया और उसे खा गया। बताया जा रहा है कि बच्चा धान की रोपाई के बाद नदी में हाथ-पैर धोने गया था।#UttarPradesh #Bahraich #Sensitive #viralvídeo #crocodile pic.twitter.com/iUa1Q14HnG
नदी किनारे हाथ-पैर धोने गया था
बताया जा रहा है कि धान की रोपाई के दौरान बच्चा नदी किनारे हाथ-पैर धोने गया था, तभी घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे अपना शिकार बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मगरमच्छ बच्चे को पकड़कर गहरे पानी की ओर खींच ले गया। कुछ ही देर में बच्चा नदी में गायब हो गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पिता और दादा के सामने निगल गया
मौके पर बच्चे के पिता और दादा मगरमच्छ की चंगुल से छुड़ाने के लिए मगरमच्छ पर पत्थर मारते रहे, लेकिन मगरमच्छ ने बच्चे को पटक-पटककर उसे निगल गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी है।