logo

Bharat Jodo Nyay Yatra : सीएम बिस्वा ने दिया राहुल गांधी पर केस दर्ज करने का आदेश, ये है कारण 

rahul_g.jpg

द फॉलोअप डेस्क 


भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) पर निकले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ आज असम के सीएम हिमंत बिस्वा (CM Himant Biswa) ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है। दरअसल कल, 22 जनवरी को न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी असम में थे। इस दौरान रास्ता रोके जाने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गयी थी। आरोप है कि राहुल गांधी उस समय वहीं मौजूद थे। लेकिन उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को नियंत्रित नहीं किया। बता दें कि राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ गुवाहाटी की मुख्य सड़क से गुजरते हुए शहर में प्रवेश करना चाहते थे। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उनको इसकी इजाजत नहीं दी और बायपास से होकर गुजरने को कहा। इसी के बाद कांग्रस कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प हो गयी।  


क्या कहा राहुल गांधी ने 

बता दें कि राहुल गांधी को गुवहाटी शहर में इंटर करने से रोकने के लिए शहर के बाहरी इलाके में ही बैरिकडिंग कर दी गयी थी। मीडिया की खबरों के मुताबिक, इस बीच वहां कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। बताया जाता है राहुल उस समय वहीं मौजूद थे और उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ा है, कानून नहीं। इधर, स्थानीय प्रशासन का कहना है कि उन्होंने शहर में लॉ एंड ऑडर को ध्यान में रखते हुए राहुल की यात्रा को प्रवेश नहीं करने दिया। शहर के मुख्य प्रवेश बिंदु खानापारा चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। 


क्या कहा सीएम हिमंत बिस्वा ने 

इधर, केस दर्ज करने का आदेश देते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "यह असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। ऐसी "नक्सली रणनीति" हमारी संस्कृति के लिए पूरी तरह से अलग है। मैंने असम पुलिस के डीजीपी को भीड़ को उकसाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।" वहीं, कांग्रेसी कार्यकर्ता इस आदेश को राजनीति से प्रेरित हो कर लिया और डर कर लिया गया फैसला बता रहे हैं।