logo

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : देवघर पहुंचे राहुल गांधी, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

rahul_deoghar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के देवघर पहुंच गई है। देवघर में राहुल ने शनिवार को  बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान राहुल गांधी गुलाबी धोती पहने और माथे पर चंदन लगाए नजर आए। बता दें कि यहां से कांग्रेस नेता धनबाद के लिए निकलेंगे। रात को टुंडी विधानसभा के हलकट्‌टा में रूकेंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 फरवरी को झारखंड पहुंची। 


कल झारखंड पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पाकुड़ के रास्ते झारखंड में प्रवेश की। शुक्रवार दोपहर करीब 2:45 बजे राहुल गांधी का काफिला झारखंड की सीमा में पहुंचा। यहां नसीपुर मोड़ के पास फ्लैग हैंडओवर समारोह के बाद राहुल गांधी ने नसीपुर में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद नगरनबी मोड़, बाहिरग्राम रोड होते हुए पाकुड़ शहर में यात्रा प्रवेश किया। यहां रात्रि विश्राम के बाद 3 फरवरी यानि आज गोड्डा निकले। सरकंडा में उन्होंने लोगों से बातचीत में भाजपा और RSS पर नफरत फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अरबपतियों का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है।

झारखंड में 8 दिन रहेंगे राहुल गांधी
यात्रा के दौरान राहुल गांधी झारखंड में 8 दिन रहेंगे। झारखंड के पांच प्रमंडलों के 13 जिलों में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी। फरवरी की शुरुआत में न्याय यात्रा का कारवां झारखंड के 'संताल परगना पहुंचेगा। आठ दिनों की यात्रा में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। बता दें कि झारखंड में यह यात्रा दो चरणों में होगी। पहले चरण में 11 जिलों में यात्रा निकाली जाएगी, जबकि दूसरे चरण में पलामू-गढ़वा में यात्रा पहुंचेगी फिर बिहार निकल जाएगी। पश्चिम बंगाल से झारखंड के संताल परगना में न्याय यात्रा प्रवेश करेगी। झारखंड के दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला, जमशेदपुर, चाईबासा, पलामू और गढ़वा में न्याय यात्रा का कारवां जाएगा। इसके लिए यात्रा में इंडिया गठबंधन के नेताओं को भी न्योता दिया गया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\