द फॉलोअप डेस्क
श्रीनगर के लाल चौक में राहुल गांधी के तिरंगा फहराने के साथ ही भारत जोड़ो यात्रा भी खत्म कर दी गयी है। सूत्रों से जो खबरें मिल रही हैं उसमें ये बात कही जा रही है की कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चूंकि कल यानि सोमवार को कांग्रेस दफ्तर में खत्म होने वाली थी उसे एक दिन पहले ही खत्म कर दी गया है। कांग्रेस दफ्तर में कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में ताजी हवा की सांस की तरह है
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में ताजी हवा की सांस की तरह है, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को 2019 के बाद पहली बार घरों से बाहर निकलने का मौका मिला है। केंद्र सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त किया था और उसके बाद इतनी बड़ी संख्या में लोगों को बाहर नहीं आने दिया गया। राहुल के साथ चलना एक शानदार अनुभव था। यह बात महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट के जरिये कही। भारत जोड़ो यात्रा के लिए पहले से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा बलों की ओर से यात्रा के शुरुआती बिंदु तक जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया था।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT