logo

गुजरात : भूपेंद्र पटेल आज दूसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, पीएम मोदी,अमित शाह रहेंगे मौजूद

bupendre1.jpg

डेस्क:
गुजरात में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उनको आज राज्यपाल आचार्य देवव्रत पद (Governor Acharya Devvrat post) और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। । इसके साथ ही वह राज्य की राजनीति में एक नया कीर्तिमान बनाएंगे। वह पहले ऐसे पाटीदार नेता बन जाएंगे,जो लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री (Chief Minister of the state for the second time in a row) पद की शपथ ग्रहण करेंगे। बीजेपी ने उनके शपथ ग्रहण को मेगा शो बनाने की पूरी तैयारी (Complete preparation to make mega show) कर ली है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत भाजपाशासित राज्यों के सीएम, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे।


दोपहर 2 बजे लेंगे शपथ
भूपेंद्र पटेल दोपहर 2 बजे गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनको राज्यपाल पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इससे पहले 8 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भूपेंद्र पटेल ने नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को पूरे मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।


182 सीट में से 156 बीजेपी के खाते में
गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है। 182 सदस्यीय सदन में बीजेपी ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीतकर लगातार सातवीं बार जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 17 सीटों पर और आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है। शनिवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल को एक बार फिर नेता चुना गया। उसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था।