logo

गुजरात : दूसरी बार CM बनें भूपेंद्र पटेल, 16 मंत्रियों ने भी लिया शपथ

gujarat_cm_sapath.jpg

डेस्क:
भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उन्हें राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Governor Acharya Devvrat post)  ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। 62 साल के भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है । इसके साथ ही उन्होंने राज्य की राजनीति में एक नया कीर्तिमान बनाया है। वह पहले ऐसे पाटीदार नेता हैं। जो लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री (Chief Minister of the state for the second time in a row) बने हैं। मंच पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भाजपा शासित राज्यों के सीएम मौजूद रहें। वहीं, दो हजार से ज्यादा दूसरे नेता और 200 संत भी शपथ ग्रहण का हिस्सा बनें।


16 मंत्रियों ने भी लिया शपथ
 पटेल के साथ शपथ लेने 16 मंत्री शामिल हैं। इनमें कनुभाई देसाई,ऋषिकेश पटेल,राघवजी भाई पटेल,बलवंत सिंह राजपूत,भानुबेन बावरिया, कुबेरभाई डिंडोर,कुंवरजी बावड़िया,अय्यर मुलुभाई बेरा,हर्ष संघवी,जगदीश विश्वकर्मा,पुरुषोत्तम सोलंकी, बच्चूभाई खाबड़, मुकेशभाई पटेल, प्रफुल्ल पानसेरिया, भीखूसिंह परमार, कुंवरजी भाई हड़पति हैं।


182 सीट में से बीजेपी ने जीते 156
गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है। 182 सदस्यीय सदन में बीजेपी ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीतकर लगातार सातवीं बार जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 17 सीटों पर और आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है। शनिवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल को एक बार फिर नेता चुना गया। उसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था।