logo

गुजरात : भूपेंद्र पटेल कल दूसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, पीएम मोदी,अमित शाह रहेंगे मौजूद

bupendre.jpg

डेस्क:
गुजरात में BJP की प्रचंड जीत हुई है। भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। 12 दिसंबर यानी कल भूपेंद्र पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसके साथ ही वह राज्य की राजनीति में एक नया कीर्तिमान बनाएंगे। वह पहले ऐसे पाटीदार नेता बन जाएंगे,जो लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री (Chief Minister of the state for the second time in a row) पद की शपथ ग्रहण करेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत भाजपाशासित राज्यों के सीएम, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे।