logo

बड़ी खबर : काठमांडू से पोखरा जा रही विमान क्रैश, अबतक 15 की मौत

 काठमांडू से पोखरा जा रही विमान क्रैश, अबतक 15 की मौत

डेस्क:
नेपाल में बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां यति एयरलाइंस (Yeti Airlines) का विमान पोखरा एयरपोर्ट पर क्रैश हो गई है। विमान काठमांडू से पोखरा (Kathmandu to Pokhara) जा रही थी।  इसमें 70 से ज्यादा लोग सवार थे। ताजा जानकारी के अनुसार इसमें 15 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है।  हालांकि, एयरलाइंस और सरकार ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जानकारी के अनुसार खराब मौसम के कारण विमान एक पहाड़ी से टकरा गई। टकराते ही इसमें एक बड़ा धमाका हुआ। धमाके के साथ विमान में आग लग गई। रेस्क्यू टीमें आग बुझाने और अंदर से लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।