बालाकोट:
जम्मू-कश्मीर में सेना के हाथ बड़ी सफलता लगी है। यहां पुंछ जिले में LAC के पास सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। अधिकारियों ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आतंकवादी शनिवार देर रात जिले के बालाकोट सेक्टर में मारे गए हैं। दोनों आतंकियों को मारा जाना सेना के लिए बड़ी कामयाबी है क्योंकि यह कार्रवाई हाल ही में हिंदुओं की हत्या के बाद हुई है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि सेना के जवानों ने एक सीमावर्ती गांव में संदिग्ध गतिविधि देखी और गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें दोनों आतंकवादी ढेर हो गए। मारे गए आतंकवादी का शव सुबह रविवार सुबह तब मिले जब सेना ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
J-K: Two terrorists killed so far in Rajouri civilian killings of January 1
— ANI Digital (@ani_digital) January 8, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/8TXU2vUNL0
#JammuandKashmir #RajouriTerrorAttack pic.twitter.com/TSFeFCYnXA
