logo

अधीर रंजन चौधरी के संबोधन के दौरान भाजपा सांसदों ने किया हंगामा, कांग्रेस नेता बोले ये पीएम का अपमान

ो्पगी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आज नये संसद में पीएम मोदी के संबोधन के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदन में बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है। सत्ता पक्ष और विपक्ष हम सब मिलकर देश को आगे ले जाएंगे और आग बढ़ाएंगे। ये देश एक दिन में नहीं बना हजारों लाखों शहादत के बाद यह देश आजाद हुआ था। इसलिए सारे सदन की तरफ से उन शहीदों को नमन जिन लोगों ने ब्रिटिश हुकुमत से इस देश को आजाद कराया उन सभी को नमन करता हूं। उन सबकी वजह से ही हमने पुराना संसद देखा और अब नया संसद देखा भी । मैंने इस मंशा से इस संसद में कदम रखा है कि देश की विरासत को आगे ले जाना है। नई संसद की मांग को लेकर स्पीकर मीरा कुमार ने मुद्दा उठाया था उनके बात सुमित्रा महाजन भी नया भवन चाहती थी। अच्छा हुआ देर सवेर हमें यह भवन मिला। ये हम सबका है ये किसी पार्टी का नहीं है। 


भाजपा विधायकों ने किया हंगामा 
पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि नेहरू कहा करते थे कि ये हर नागरिक का इस देश में हिस्सा है। अटल जी भी कहते थे कि कोई हो ना हो हमारा ये विरासत चलता रहेगा। दिन प्रतिदिन यह विरासत आगे बढ़ता रहेगा। आज हम हैं कल कोई औऱ होगा। जो भी करे आपलोग ये मान के चलिए कि हमारे लिए हमारा संविधान सर्वोपरि है। ये किसी गीता, कुरान या बाइबल से कम नहीं है। हम सत्य के मार्गा में आगे निकले,सारी दुनिया को रौशनी दे। इसके बाद अधीर रंजन चौधरी बोलने ने दावा कर दिया कि यह बिल राजीव गांधी के दौर में एक बार लोकसभा में पारित हो चुका था। फिर राज्यसभा में अटक गया। यही नहीं उन्होंने कहा कि यह अब भी लोकसभा में जीवित है और 2008 में यूपीए सरकार ने इस बिल को पेश किया था। इसी बात पर हंगामा हो गया और सत्ता पक्ष के सांसद इस पर ऐतराज जताने लगे। 


आपका बर्ताव सीधे तौर पर पीएम का अपमान है 
तब जाकर अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी से कहा कि आपने कहा था कि सदन में किसका क्या विचार है, यह उसके व्यवहार से पता चलेगा। आप ही देखिए इन लोगों को। ये लोग आपकी बात का भी सम्मान नहीं कर रहे हैं। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह बर्ताव तो सीधे तौर पर पीएम का अपमान है। दरअसल प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि अब नए सदन में आ गए हैं तो हमें अपने पुराने तौर-तरीकों और बर्ताव को भी बदलना होगा। पीएम मोदी ने कहा था कि हमारा व्यवहार ही बताएगा, हमारे विचार क्या हैं। इसी का जिक्र करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा सांसदों पर ही तंज कस दिया। लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह भवन सिर्फ ईंटों से बना सदन नहीं है बल्कि लोकतंत्र का मंदिर है। हम सभी की संविधान में किसी भी ग्रंथ से ज्यादा आस्था

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N