logo

Gujarat Election 2022 : BJP ने इस भारतीय क्रिकेटर की पत्नी को टिकट दे उतारा मैदान में

jadeja2.jpg

डेस्क:
BJP ने गुजरात चुनाव (Gujarat Election) को लेकर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहले चरण में कुल 160 सीटों को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा की है। उम्मीदवारों की लिस्ट में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की पत्नी रीवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) का नाम भी शामिल है। रीवाबा को जामनगर नार्थ विधानसभा (Jamnagar North Assembly) से सीट मिला है।


जामनगर नार्थ विधानसभा से आजमाएंगी किस्मत
रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा ने राजनीति में कदम रखा है। उन्हें बीजेपी ने जामनगर नार्थ विधानसभा की सीट दी है। रीवाबा का जन्म गुजरात में ही हुआ है। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी यहीं से पूरी की थी। उन्होंने तीन साल पहले साल 2019 में बीजेपी की सदस्यता ली थी। बता दें कि रिवाबा की शादी 2016 में भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा से हुई थी।  दोनों की एक बेटी है जिसका नाम निधयाना है। बता दें कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होंगे और 8 दिसंबर को मतगणना होगी।


क्षत्रिय सेना की रही हैं अध्यक्षा
रिवाबा अक्सर भाजपा से जुड़े राजनीतिक कार्यक्रमों में देखी जाती रही हैं। भाजपा के साथ-साथ वे सौराष्ट्र की करणी क्षत्रिय सेना की अध्यक्षा भी रही हैं। रिवाबा जामनगर के भाजपा विधायक हकुभा जडेजा द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह के आखिरी दिन दर्शन में पहुंची थीं। इस दौरान जब उनसे पूछा गया था कि क्या आप आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी? इस पर उन्होंने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री और बीजेपी के नेता उन पर भरोसा रखकर उन्हें कोई जिम्मेदारी सौपेंगे तो वे उसे जरूर निभाएंगी। दरअसल, रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा कांग्रेस में काफी एक्टिव हैं। एक तरफ रिवाबा को पति रवींद्र जडेजा से सपोर्ट मिलता है तो वहीं उनकी बहन को पिता का साथ मिलता है।