logo

Digital War : कांग्रेस के डेमोक्रेसी डिस्क्वालिफाइड सीरीज के मुकाबले BJP ने शुरू किया Congress Files सीरीज, देखिए

congress_files.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस और भाजपा की लड़ाई अब राजनैतिक मंच से उठकर डिजिटल मंच पर पहुंच गई है। दोनों पार्टियों के बीच अब वीडियो वॉर शुरू हो गया है। बीजेपी ने कांग्रेस फाइल्स के नाम से एक सीरीज शुरू की है। जिसका पहला एपिसोड बीजेपी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर बीजेपी ने लिखा है कि कांग्रेस फाइल्स के पहले एपिसोड को देखिए, कैसे कांग्रेस राज में एक के बाद एक भ्रष्ट्रचार और घोटाले हुए।


कांग्रेस की सरकार घोटालों की सरकार 
तीन मिनट 3 सेंकेड के इस वीडियो की शुरूआत में नैरेटर कहते हैं कि कांग्रेस मतलब करप्शन। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कांग्रेस ने अपने शासन के 70 साल में घोटाले और भ्रष्ट्रचार से जनता के काफी पैसे लूटे हैं। वीडियो में कहा है कि जितने पैसे कांग्रेस ने लूटे है उससे न जाने देश में कितना विकास हो सकता था।कांग्रेस के घोटाले और भ्रष्ट्रचार की कीमत देश को चुकानी पड़ी और हमारा देश प्रगाति की राह में बाकि देशों से पिछड़ गया। वीडियो में नैरेटर कांग्रेस शासन के पिछले 10 साल की बात करते हुए कहते हैं कि साल 2004-2014 तक कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी। इस दशक को खोया हुआ दशक करार दिया गया है। क्योंकि उन दिनों अखबारों में भ्रष्टाचार की खबरें भरी रहती थीं, जिसे देखकर हर भारतीय का सिर शर्म से झुक जाता था।

 

ये तो सिर्फ झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है

वीडियो में कहा गया है कि साल 2004-2014 तक कांग्रेस की सरकार मुखिया थे मौनी बाबा यानि की डॉ.मनमोहन सिंह। कांग्रेस की यूपीए सरकार में आकाश के पाताल तक घोटाले हुए। इतने घोटाले हुए कि यह सरकार घोटालों की सरकार बन गई। इसमें कोयला घोटाला, 2G स्पेक्ट्रम, कॉमनवेल्थ घोटाले का जिक्र है। आखिरी मिनट में नैरेटर कहता है- कांग्रेस के घोटालों की ये तो सिर्फ झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है। बता दें कि इस वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और 1 हजार से ज्यादा लोगों ने इसपर कंमेंट किया है।

कांग्रेस चला रही है डेमोक्रेसी डिस्क्वालिफाइड सीरीज
इससे पहले कांग्रेस ने भी अडाणी मुद्दे पर बीजेपी पर हमला बोला था और 'हम अडाणी के हैं कौन' अभियान के तहत सवालों के कई सेट रिलीज किए थे। जिसे डेमोक्रेसी डिस्क्वालिफाइड नाम दिया गया है। इसके तहत एएम सिंघवी, जितेंद्र सिंह, शक्ति सिंह गोहिल, अलका लांबा, राजीव शुक्ला वीडियो के जरिए मोदी सरकार पर सवाल उठाते नजर आ रहे थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT