logo

PM ने नए लुक से चौंकाया, सिर पर काली हैट और चीता प्रिंट टी-शर्ट में बांदीपुर टाइगर रिजर्व का किया दौरा

modi18.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री एक अलग अंदाज में नजर आए। सिर पर काली हैट, चीता प्रिंट टी-शर्ट और खाकी पैंट में नजर आए। पीएम ने रविवार को बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा किया। इस दौरान पीएम ने खुली जीप में करीब 20 किलोमीटर की सफर तय की।  पीएम ने बताया कि साल 2022 में गिनती के मुताबिक देश में बाधों की आबादी 3167 हो गई है। जबकि 2018 में यह संख्या 2 हजार 967 थी। टाइगर रिजर्व में पीएम मोदी ने दूरबीन से रिजर्व फॉरेस्ट का नजारा देखा और कैमरे से तस्वीरें भी खींचीं।


बोम्मन और बेली से भी मिले पीएम
बांदीपुर टाइगर रिजर्व  के दौरे के बाद पीएम कर्नाटक सीमा से लगे मुदुमलई नेशनल पार्क में थेप्पाकडु एलिफेंट पार्क पहुंचकर हाथियों को गन्ने खिलाए। ये वही नेशनल पार्क है, जहां ऑस्कर विनिंग शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' शूट हुई थी। PM फिल्म में नजर आए हाथी रघु और उसे पालने वाले बोम्मन और बेली से भी मिले। पीएम ने अपने इस दौरे की खुशी ट्वीटर पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि सुबह-सुबह बांदीपुर बाध अभयारण्य में बिताई और भारत की वन्य जीव, प्राकृतिक सुदंरता और विविधता की झलक देखी।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT