logo

दिल्ली : सूटकेस में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस

crime_215.jpg

दिल्ली:
राजधानी दिल्ली से फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के पंजाबी बाग इलाके में  बुधवार शाम एक सूटकेस में अज्ञात महिला की लाश मिली है। मामला तब खुला जब इलाके में लगातार दुर्गंध से परेशान लोगों ने इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस (Delhi Police) ने धटनास्थल पर पहुंच कर खोजा तो उन्हें नाले में एक सूटकेस मिला। शव में पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी  मेमोरियल अस्पताल (Sanjay Gandhi Memorial Hospital) भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लाश पूरे तरीके से सड़ और गल चुका है। जिस कारण महिला की पहचान नहीं हो पा रही है। उसकी उम्र 28-30 साल बताया जा रहा है। पुलिस महिला की पहचान में लगी है।

8 से 10 दिन पहले हुई हत्या
दिल्ली पुलिस के अनुसार लाश की हालत बहुत ज्यादा खराब है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि 8 से 10 दिन पहले हत्या की गई होगी। हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की शुरुआती चुनौती महिला की पहचान को सुनिश्चित करना है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और डेड बॉडी को नजफगढ़ ड्रेन के किनारे फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।