logo

ओडिशा  : महिला क्रिकेटर का शव जंगल से बरामद, परिजनों ने कोच पर लगाया आरोप

ो्गेपो.jpg

डेस्क:
ओडिशा की महिला क्रिकेटर (Odisha women cricketer) का शव जंगल से बरामद किया गया है। शव कटक के घने जंगल में पेड़ से लटका मिला है। महिला क्रिकेटर का नाम राजश्री स्वेन (Rajshree Swain) है। उनकी उम्र 24 साल थी। परिजनों ने हत्या का आरोप कोच पर लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार राजश्री स्वेन 11 जनवरी से लापता थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस (Oddisha Police) मामले की जांच में जुट गई है।


नेशनल महिला क्रिकेट टीम की सूची में नहीं था नाम
राजश्री का स्कूटर जंगल के करीब मिला था। उसका फोन भी बंद आ रहा था। महिला क्रिकेटर के परिजनों का कहना था कि ' उनकी बेटी की हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। आंखों को भी नुकसान पहुंचाया था। उन्होंने आगे बताया कि राजश्री सहित करीब 25 महिला क्रिकेटर ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) द्वारा बाजराकाबाटी क्षेत्र में आयोजित ट्रेनिंग शिविर का हिस्सा थीं। जो पुडुचेरी में होने वाले आगामी नेशनल टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए लगाया गया था। महिला क्रिकेट टीम की घोषणा 10 जनवरी को की गई थी, लेकिन राजश्री का नाम सूची में नहीं था। निराश राजश्री रोते हुए कैंप से बाहर निकली थी। जिसके बाद से वह लापता थी।


मौत के कारण का पता नहीं चला
कटक के डीसीपी पिनाक मिश्रा ने कहा, 'राजश्री का शव अथागढ़ क्षेत्र में गुरूदिझाटिया जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। राजश्री के कोच ने गुरुवार (12 जनवरी) को कटक में मंगलाबाग पुलिस थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।गुरूदिझाटिया पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस को अभी तक उनकी मौत के कारण का पता नहीं चला है।