logo

Rishabh Pant : ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर, बोले- जो-जो फिक्र थी.......

anil_anupam.jpg

डेस्क:
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को कार एक्सीडेंट में काफी गंभीर चोटें आई हैं। उनके जल्दी ठीक होने के लिए फैंस लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। इसी क्रम में ऋषभ पंत से देहरादून के अस्पताल में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर मिलने पहुंचे। ANI के मुताबिक पंत से मिलने के बाद अनुपम खेर और अनिल कपूर ने कहा है कि हम उनसे और उनकी मां से मिले। उन्होंने उनके हालिया स्थिति बताते हुए कहा कि ऋषभ की हालत अभी स्थित है। लोगों से उसके लिए प्रार्थना करने की अपील करते हैं ताकि वह जल्दी ठीक हो जाए। वह फाइटर हैं, पूरे देश की दुआएं उनके साथ हैं।’ अनिल कपूर ने कहा, ‘ऋषभ पंत का फैन हूं, इस नाते उनसे मिलने और हालचाल जानने आया था। वह जोश में हैं। हमें जो-जो फिक्र थी, अब बिल्कुल नहीं है। वह ठीक हैं।’


हम बॉलीवुड स्टार्स नहीं, बल्कि दोस्त के तौर पर मिलने गए
अनिल कपूर ने ने आगे बताया कि कहा, ‘हमने उन्हें थोड़ा हंसाया भी। हम बॉलीवुड स्टार्स नहीं, बल्कि दोस्त के तौर पर उनसे मिलने गए थे।’ अनुपम खेर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ऐसे समय में मिलने जाना चाहिए। हॉस्पिटल का प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए हमने उनसे मुलाकात की।’ दोनों ने सभी से गाड़ी थोड़ी धीरे चलाने की सलाह भी दी।

30 दिसंबर को हुआ हादसा
बता दें कि 30 दिसंबर को ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। वह खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद उनकी कार सड़क पर कई पलटियां खाकर करीब 300 मीटर पर घिसटी। हादसे के वक्त वहां से हरियाणा रोडवेज की बस गुजर रही थी। उसके ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और ऋषभ पंत को बचा लिया। इसके बाद पंत को रूड़की के सक्षम अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल भेज दिया गया। मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक, पंत को सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं।