कोलकाता:
पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद पर बम से हमला करने की खबर सामने आई है। आरोप है कि बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार पर उस समय बम से हमला किया गया जब वो द कश्मीर फाइल्स देखकर लौट रहे थे। इस मामले में पश्चिम बंगाल के हरिंगहाटा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। मामले में बीजेपी और टीएमसी के बीच सियासी बयानबाजी हो रही है।

बंगाल में कोई सुरक्षित नहीं!
इधर मामले में बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा कि बंगाल में कोई सुरक्षित नहीं है। यहां लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जगन्नाथ सरकार ने कहा कि राज्य में मौजूदा स्थिति को रोकने के लिए अनुच्छेद 356 (राष्ट्रपति शासन) लगाना जाना चाहिए, अन्यथा ये नहीं रूकेगा। सांसद का दावा है कि उन पर बम से हमला किया गया।

हमले में बाल-बाल बचे सांसद!
जगन्नाथ सरकार ने कथित बम हमले को लेकर कहा कि मैं द कश्मीर फाइल्स देखकर लौट रहा था। मेरी कार पर एक बम फेंका गया। उन्होंने कहा कि हमले में मैं बाल-बाल बच गया क्योंकि मैं हमले के 10 मिनट बाद वहां पहुंचा।