logo

Bomb Threat : रूस से गोवा आ रही विमान में बम की धमकी, उज्बेकिस्तान डाइवर्ट की गई फ्लाइट

azur.jpg

डेस्क:
इन दिनों एयरलाइंस किसी न किसी घटना को लेकर चर्चा में हैं। फ्लाइट्स में मारपीट,बम धमाके की धमकी से लेकर पेशाबकांड तक की खूब चर्चा हुई है। ऐसा ही एक मामला आज भी सामने आया है। रूस से गोवा आ रही चार्टर्ड फ्लाइट में बम की धमकी मिली। जिसके बाद उसे उज्बेकिस्तान डाइवर्ट किया गया। मामला शनिवार सुबह का है। इस फ्लाइट ने रूस के पर्म इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गोवा के लिए उड़ान भरी थी।


भारत घुसने के पहले ही किया गया डायवर्ट

अधिकारी के मुताबिक प्लेन में बम होना का मेल मिलते ही इसे भारत के एयरस्पेस में घुसने से पहले ही डायवर्ट कर दिया गया था। यह फ्लाइट डाबोलिम एयरपोर्ट पर सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर पहुंचने वाली थी। वहीं डायवर्ट किए जाने के बाद इसने साढ़े 4 बजे उज्बेकिस्तान में लैंड किया। प्लेन में 238 पैसेंजर और सात क्रू मेंबर सवार हैं। यात्रियों में दो नवजात और 7 क्रू मेंबर होने की जानकारी भी मिली है। बता दें कि अजुर एयरलाइन यूरोप एशिया अफ्रीका और मध्य अमेरिका के गंतव्य की सेवाएं प्रदान करती है। यह पहला मौका नहीं है जब ऐसा हुआ है। इससे पहले कई बार ऐसी बम होनी की सूचना मिली है।

9 जनवरी को अजूर एयरलाइंस की विमान की कराई गई थी इमरजेंसी लैंडिंग

  11 दिनों में रूसी एयरलाइंस एजूर की फ्लाइट के साथ यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 9 जनवरी की देर रात भी मॉस्को से गोवा जा रहे अजूर एयरलाइंस के विमान की गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। दरअसल, विमान में बम होने की खबर गोवा के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ई-मेल के जरिए मिली थी। गोवा एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही विमान के पायलट से संपर्क किया और फ्लाइट को पास के एयरपोर्ट पर लैंड कराने के लिए कहा।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT