logo

अजब-गजब : इंस्टाग्राम पर दूसरे लड़कों को फॉलो करती थी गर्लफ्रेंड, नाराज ब्वॉयफ्रेंड ने किया सु'साइड

instagram1.jpg

नागपुर:
महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी प्रेमिका ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अन्य लड़कों को फॉलो करती थी। लोगों की मानें तो दोनों के बीच इस मसले को लेकर कई बार बहस भी हुई। लेकिन गर्लफ्रेंड ने लड़कों को इंस्टाग्राम से अनफॉलो करने से इनकार कर दिया।

गर्लफ्रेंड इंस्टाग्राम पर अन्य लड़कों को करती थी फॉलो
मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है। 22 साल के एक युवक की गर्लफ्रेंड इंस्टाग्राम पर अन्य लड़कों को फॉलो करती थी जिससे युवक काफी दुखी रहता था। उसने अपने प्रेमिका को बहुत बात समझाने की कोशिश की लेकिन उसने उसकी बात नहीं सुनी। इन्हीं सब चीजों से नाराज होकर प्रेमी ने नशीली दवा खाकर खुदकुशी कर ली। स्थानीय पुलिस ने मीडिया को बताया कि मृतक युवक की पहचान रोहन सिंह कपूर के रूप में हुई है, जो कि राम नगर का रहने वाला था। पुलिस ने यह भी बताया कि लड़के पर काफी कर्ज होने के कारण वह  डिप्रेशन में रह रहा था।

जहर खाकर भाई को कहा बुलाना
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गा पंडाल के पास जब रोहन ने जहर खाया, तब वहां मौजूद अपने एक दोस्त को उसने पूरी बात बताई। अपने दोस्त को कहा कि उसके बड़े भाई वीरपाल सिंह कपूर को फोन करे और यहां बुलाए। सूचना मिलते ही वीरपाल मौके पर पहुंचा और रोहन को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन रोहन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।