logo

महाराष्ट्र : बागी एकनाथ शिंदे और BJP के बीच सरकार बनाने के फॉर्मूले पर मंथन, फॉर्मूला तय !

devendra.jpg

डेस्क:
महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन शुरू हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार शिंदे और फडणवीस के बीच सरकार बनाने का फॉर्मूला भी तय हुआ है। इसके बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए।

भाजपा ने शिंदे को 13 मंत्रियों का दिया ऑफर
भाजपा और शिंदे के बीच हुई चर्चा में भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया है। एकनाथ शिंदे का नाम  डिप्टी CM के लिए रखा गया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता है।इधर महाराष्ट्र में शिवसेना मंत्री सुभाष देसाई ने शिंदे और बागी विधायकों को धमकी देते हुए कहा कि अगर बागी विधायक मुंबई एयरपोर्ट आए, तो उन्हें वहां से बाहर निकलने नहीं दिया जाएगा।

ED की फांस में फंसाकर आवाज दबाने की कोशिश
शिवसेना के मुखपत्र सामना में मंगलवार को BJP और बागी विधायकों पर निशाना साधा गया। पत्र में लिखा गया कि सरकार के पक्ष में खड़े लोगों को ED की फांस में फंसाकर आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र के सियासी पटल पर यह खेल कब तक चलेगा?