logo

होने वाली भाभी से देवर को हुआ इश्क, प्यार में रोड़ा बन रहे भाई का किया खौफनाक अंत

dewar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तरप्रदेश के रायबरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की लाश पेड़ पर लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कई तरह की चर्चाएं भी होने लगी। लेकिन जब पुलिस ने मामले का खुलासा किया और मृतक के भाई को गिरफ्तार किया तो हर कोई हैरान रह गए। दरअसल, जिस युवक की हत्या हुई उसकी कुछ दिन में शादी होने वाली थी। वह पूरी रात अपनी होने वाली पत्नी से बात करता था। दोनों काफी खुश थे। अपने आगे के जीवन को लेकर सपने संजो रहे थे। इसी दौरान देवर भी अपनी भाभी से बात करने लगा। हंसी मजाक होते-होते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। फिर क्या प्यार में रोड़ा बन रहे बड़े भाई रतिन को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर साजिश रची। 


भाई की हत्या कर फंदे से लटकाया
आरोपी ने पुलिस को बताया कि भाभी से बात करते-करते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन उनके प्यार के बीच भाई रतिन आ रहा था। इसके बाद उसने उसे मारने की साजिश रची। एक दिन वह अपने बड़े भाई रतिन के साथ शौच के लिए निकला था। इस दौरान उसने तलाब के पास अपने भाई पर पीछे से वार किया। जिस कारण रतिन के सिर पर काफी गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को पेड़ पर लटका दिया। इसके बाद घर जाकर परिजनों के सामने विलाप करने लगा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। 


पुलिस ने परिवार के फोन को सर्विलांस पर लगा
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें शुरू से ही शक था कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। सबसे पहले घरवालों की फोन को सर्विलांस पर लगा दिया। जिससे पुलिस को कई चौंकाने वाले बात पता चली। हमने सबसे पहले मृतक के छोटे भाई को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारी बात उगल दी। उसने बताया कि जिस लड़की से बड़े भाई की शादी होने वाली थी वह उसके प्यार पर पड़ गया था। जिस कारण भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । आगे की कार्रवाई जारी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N