logo

Budget 2024 : 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने वाला बजट – अर्जुन मुंडा 

arjun_mundaq2.jpg

रांची 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman ) की ओऱ से पेश किये गये बजट को लेकर कहा कि यह बजट 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने वाला बजट है। कहा कि ये एक अंतरिम बजट है। इसमें गरीब, महिला, युवा और हमारे अन्नदाता किसान भाइयों पर विशेष जोर दिया गया है। बजट में पंचामृत लक्ष्यों के अनुरूप आर्थिक नीति को ध्यान में रखकर विकसित भारत बनाने के लिए आगे बढ़ने का संकल्प है। ये बजट नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने के लिए है। इस लक्ष्य को 2047 तक हासिल करने का संकल्प है। 


भारत तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था 
मुंडा ने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, सोशल सेक्टर, कृषि और ब्लू इकोनॉमी पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अभी विश्व की सबसे मजबूत और तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। कहा, आने वाले दिनों में मोदी सरकार ऐसी आर्थिक नीतियां अपनाएगी जो विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाएगी। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा प्रस्तुत यह अंतरिम बजट आत्मविश्वास के लिए भी जाना जायेगा। 


किसानों के लिए इस मायने में खास है बजट 
मुंडा ने आगे कहा कि किसानों के कल्याण के लिए एक के बाद एक अनेक ठोस कदम पिछले कुछ वर्षों में उठाए गए हैं। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) स्कीम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत अभी तक 11.80 करोड़ किसानों को प्रत्यक्ष लाभ हुआ है। इसमें पूरी पारदर्शिता के साथ, बिना बिचौलियों के लगभग 2.81 लाख करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में जमा कराए गए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से भी लगभग 4 करोड़ किसानों को सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है। इसी तरह, किसानों के लाभ के लिए 1361 ई-नाम मंडियां शुरू की गयी हैं।