logo

रेप के दौरान युवती के ओंठ को  Fevikwik से चिपकाने वाले दुष्कर्मी के घर चला बुलडोजर  

buldozar.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

मध्य प्रदेश के गुना में एक महीने तक रेप करने वाले और रेप के दौरान चीखने-चिल्लाने पर युवती के ओंठ को Fevikwik से चिपकाने वाले निष्ठुर आरोपी के घर को बुल्डोजर चलाकर तोड़ दिया गया है। इस मामले की पड़ताल कर रहे ASP मान सिंह ठाकुर के कहा कि युवती और अयान पठान दोनों पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे। रिलेशनशिप को लेकर भी दोनों के बीच में अनबन रहती थी। बता दें कि पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई की है। वहीं, अयान पठान को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

क्या बताया पीड़िता को 
इधर युवती ने पुलिस को बताया है कि एक महीने पहले आरोपी अयान उसे जबरन अपने घर के अंदर ले गया। घर में युवक ने उसे एक कमरे में कैद कर दिया। न वो उसे बाहर निकलने देता था न किसी से बात करने से देता था। यहां तक कि वो 24 घंटे घर की खिड़कियां भी बंद रखता था। विरोध करने पर वो बेल्ट से उसकी पिटाई करता था और चीखने पर ओठ पर गोंद लगा देता था। आऱोप लगाया कि वो रेप करने के साथ वो उसकी प्रापर्टी भी हड़पना चाहता था। बीते मंगलवार की रात किसी तरह से घर से निकलने में सफल रही। इसके बाद वो पुलिस के पास पहुंची। 

क्या बताया पुलिस ने  
इस बाबत पुलिस ने बताया कि महिला के साथ आरोपी युवक अयान पठान ने एक महीने तक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसे शारीरिक औऱ मानिसक तौर भी प्रताड़ित करता रहा। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पीडिता ने बताया कि वो पुलिस तक पहुंचने के लिए रात भर पैदल चलती रही। पुलिस स्टेशन पहुंचने पर पुलिस उसकी हालत देखकर हैरान रह गयी।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - BulldozerrapepunishmentCrime News