logo

दिल्ली के मुकरबा चौक पर बड़ा हादसा, कार और बाइक फ्लाईओवर से गिरकर रेलवे ट्रैक पर गिरीं

33333333.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
दिल्ली में रविवार (14 सितंबर 2025) सुबह लगभग 10 बजे मुकरबा चौक के पास एक बड़ा हादसा हो गया। हैदरपुर मेट्रो स्टेशन से सटे फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से आ रही एक मारुति कार और एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरीं।
इस दुर्घटना में कार चालक सचिन चौधरी (निवासी गाजियाबाद) और बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को मौके पर मौजूद पुलिस और बचाव दल ने एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी घायलों की मदद करते दिख रहे हैं।


रेल सेवाएं एक घंटे रुकीं
हादसे का सीधा असर रेल परिचालन पर पड़ा। करीब एक घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही। बाद में ट्रैक से वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य कर दिया गया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि वाहन तेज गति के कारण नियंत्रण खो बैठे। फिलहाल घटना की पूरी जांच जारी है और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। साथ ही दिल्ली पुलिस ने ड्राइवरों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सड़क पर सतर्क रहें।


 

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country