logo

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ

chhat_puja3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोक अस्था के महापर्व छठ का आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया। झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश सहित देश के अलग-अलग राज्यों में इस पर्व को काफी धूमधाम से मनाया गया। राजधानी रांची में भी लोगों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ इस पर्व को मनाया। राजधानी के अलग-अलग छठ घाटों पर सोमवार यानि आज सुबह छठ व्रतियों ने पूरी आस्था के साथ उदीयमान सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर परिवार के साथ-साथ सभी के लिए सुख और समृद्धि की कामना की। 


सुबह 4 बजे से ही जुटने लगे लोग 
बता दें कि रांची के अरगोड़ा तालाब, विवेकानंद सरोवर, बटन तालाब, शालीमार तालाब, हटिया डैम, हटनिया तालाब, कांके डैम, स्वरिखा नदी तट के साथ साथ अन्य जलाशयों में सुबह 4 बजे से ही लोग जुटने लगे। भगवान भास्कर के उगने के बाद सभी ने शांतिपूर्ण ढंग से उन्हें अर्ध्य दिया। जानकारी हो कि  छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन और रांची नगर निगम की ओर से विशेष सुरक्षा व्यवस्था और लाइटिंग के बीच छठव्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। ब्रहांड के कल्याण की कामना भगवान सूर्य से की। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपने अपने कॉलोनी, आवासीय परिसर के बाहर बनें कृत्रिम तालाब और अपार्टमेंट की छतों पर भी अस्थायी जलाशय निर्माण कर भगवान सूर्य की उपासना की।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N