logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिल्ली में करेंगे झारखंड भवन का उद्घाटन

hemantsoren_single2.jpg

द फॉलोअप डेस्क : 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली में नए झारखंड भवन को उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता और राज्य सरकार के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

झारखंड भवन की खासियत 
दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित बंगला साहिब रोड पर बने इस भवन नें अतिथियों के लिए 50 गेस्ट रूम बनाए गए हैं। राज्पाल, मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायाधीश और मुख्य सचिव के लिए अलग सुइट बनाए गए हैं। वीवीआईपी के लिए विशेष कमरे बनाए गए हैं। भवन को आधुनिक लुक दिया गया है और इंटीरियर भी शानदार बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार देर रात दिल्ली पहुंच गए हैं। 
जानकारी हो कि 18 जनवरी 2016 को तत्कालीन राज्यपाल और वर्तमान में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने इसका भूमि पूजन किया था। 5606 स्क्वायर मीटर में बने इस भवन में झारखंड की संस्कृति की झलक पेश की गई है।


 

Tags - मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड भवन उद्घाटन Chief Minister Hemant Soren Jharkhand Bhawan inauguration