logo

सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे ओडिशा, हॉकी विश्व कप फाइनल मैच में रहेंगे मौजूद

cm_orrisha.jpg

डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ओडिशा पहुंच गए हैं। बीजू पटनायक एयरपोर्ट (Biju Patnaik Airport)  भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया है। सीएम आज द कलिंगा हॉकी स्टेडियम भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले 15वें हॉकी विश्व कप (पुरुष)-2023 फाइनल मैच के दौरान स्टेडियम पर मौजूद रहेंगे। फाइनल मुकाबला जर्मनी और बेल्जियम के बीच खेला जाएगा।