logo

BIHAR : जेपी को श्रद्धांजलि देने आज नागालैंड जाएंगे सीएम नीतीश, करेंगे कार्यक्रम को संबोधित

nitish-2.jpg

पटना:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आज नागालैंड के दीमापुर (Dimapur in Nagaland) जा रहे हैं। वहां सीएम नीतीश लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती (Loknayak Jayaprakash Narayan's birth anniversary) को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। नागालैंड में जेपी जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4:00 बजे सीएम पटना लौटेंगे। यहां वह बापू सभागार (Bapu Auditorium) में ‘जेपी की कहानी सीएम की जुबानी’ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। बता दें कि जेपी की 120 वीं जयंती को लेकर आज बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) जेपी के गांव सिताब दियारा (Sitab diyara) आ रहे हैं। उनके साथ योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी मौजूद रहेंगे।


जेपी की जयंती पर नागालैंड और पटना में कार्यक्रम
 जानकारी के अनुसार नागालैंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का आयोजन बिहारी समाज, भोजपुरी समाज, बिहार कल्याण समिति, मैत्री फाउंडेशन, नागालैंड और जेडीयू के नागालैंड इकाई की ओर से संयुक्त रूप से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120 वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। वहां बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और जेडीयू के कई अन्य नेता शामिल होंगे। जेडीयू आज नागालैंड और पटना में एक कार्यक्रम कर रही है। दोनों कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपस्थित रहेंगे। आज ही इन दोनों कार्यक्रम में शामिल होकर नीतीश यह संदेश देना चाहते हैं कि वही जे पी के असली अनुयायी हैं और उनके नक्शे कदम पर चल कर उन्होंने बिहार में काम किया है।

क्या है जेपी और नागालैंड का कनेक्शन
बता दें कि जब नागालैंड अशांत था तब जेपी ने नागालैंड जाकर वहां सीजफायर करवाया था। बाद में 3 साल तक जेपी नागालैंड में रहे थे। इस दौरान जेपी ने नागालैंड के सैकड़ों गांवों का दौरा किया और लोगों को शांति का पाठ पढ़ाया। आज नागालैंड के घर-घर में जेपी पूजे जाते हैं। यही वजह है कि नीतीश कुमार जेपी जयंती के बहाने नागालैंड की धरती पर पहुंचकर वहां के लोगों का और ज्यादा समर्थन हासिल करना चाहते हैं।

क्या है नीतीश कुमार के नागालैंड जाने की मुख्य वजह!
आपको बता दें कि नागालैंड में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। राजनीतिक जानकार नीतीश कुमार के इस दौरे को सियासी चश्में से देख रहे हैं। वहीं, ललन सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि जदयू नागालैंड में केवल जेपी की जयंती मनाने के लिए जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम के नागालैंड दौरे को किसी राजनीतिक चश्में से देखने की कोई जरूरत नहीं है। बता दें कि जदयू पहले ही नागालैंड में चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। अब जेपी जयंती पर सीएम के दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।