logo

अलविदा राजू : थोड़ी देर में पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे राजू श्रीवास्तव, अंतिम यात्रा शुरू

raju22.jpg

डेस्क:
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Comedian Raju Srivastava) आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे।  उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट (Delhi's Nigambodh Ghat) पर होगा। बता दें कि डेढ़ महीने से ज्यादा समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद आखिरकार 21 सितंबर को 58 साल की उम्र में राजू का निधन हो गया। उनको 10 अगस्त को एक्सरसाइज करते हुए हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से ही वो दिल्ली AIIMS में 42 दिनों से एडमिट थे। इलाज के दौरान उनकी हालत स्थिर हुई। कल अचानक उनकी हालत फिर बिगड़ गई थी।

कई लोग होंगे शामिल
राजू की अंतिम यात्रा में उनके परिवार के साथ कई नेता और सिनेमाजगत के कई सितारे भी शामिल होंगे। द्वारिका के दशरथपुर के लिए उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। राजू की पार्थिव देह को दिल्ली के निगमबोध शमशान ले जाया जाएगा। यहां पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। राजू की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए कॉमेडियन सुनील पॉल और एहसान कुरैशी दोनों पहुंच चुके हैं।

25 दिसंबर 1963 को हुआ था जन्म
राजू का जन्म 25 दिसंबर 1963 को हुआ था। उनका बचपन से ही कॉमेडियन बनने का सपना था। लेकिन मुंबई आने के बाद उन्हें पहला काम ऑटो ड्राइवर का मिला था। उसी दौरान एक सवारी ने उन्हें पहला स्टेज परफॉर्मेंस दिला दिया, जिसके लिए उन्हें 50 रुपए मिले थे। फिर राजू को अनिल कपूर के साथ फिल्म तेजाब में काम करने का मौका मिला। उसके बाद उन्होंने कई सेलेब्स के साथ काम किया। उन्हें यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  साल 2014 में लोकसभा चुनाव में कानपुर लोकसभा सीट से उन्हें मैदान में उतारा था।